दीपावली से पहले मथुरा, काशी और अयोध्या में बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद मथुरा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा कड़ी कर दी है, और साइबर टीम ईमेल की जांच कर रही है।