बिहार में अपराध के मुद्दे पर मनोज झा और पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा है. दोनों ने पुलिस की कार्यशैली और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विपक्ष के निशाने पर हैं. आरजेडी सांसद मनोज झा और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बुधवार (04 नवंबर, 2026) को अपराध के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला है.