दीपावली और छठ पर्व से पहले वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बनारस स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन रात में वाराणसी से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचेगी।