अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 6 नवंबर की मध्यरात्रि से 8 नवंबर तक विस्तृत यातायात डायवर्जन योजना लागू रहेगी। इसमें भारी वाहनों और आंतरिक मार्गों के लिए डायवर्जन के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी शामिल है। दीपोत्सव को लेकर हाईवे से लेकर आंतरिक मार्ग तक यातायात डायवर्जन रहेगा। बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया गया।