कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर लखनऊ में लगे होर्डिंग चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्हें ढोंगी, पाखंडी और व्यापारी बताया गया है. ये होर्डिंग सुजीत यादव द्वारा लगवाए गए हैं. कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गयी टिप्पणी का मामला अभी थमा नहीं है. इसी को लेकर लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगाए गए हैं, जिस पर धीरेन्द्र शास्त्री को ढोंगी पाखंडी व्यापारी बताया गया है.