ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 700 मीटर लंबा गौड़ चौक किसान चौक अंडरपास ट्रायल के लिए खोल दिया गया है, जिससे लाखों लोगों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। लगभग 87 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अंडरपास सुरक्षा, साइनेज और ट्रैफिक प्रबंधन की जांच के बाद स्थायी रूप से खोला जाएगा।