Delhi NCR Air Quality : CPCB के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 दर्ज किया गया. यह बेहद खराब श्रेणी की ऊपरी सीमा के करीब है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है.