बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 240 तक पहुंचा गौर का कुनबा, भारतीय वन्य जीव संस्थान के सहयोग से बढ़ा प्राकृतिक इंजीनियरों की संख्या. उमरिया: कभी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में विशाल झुंडों के साथ विचरण करने वाले गौर समय के साथ विलुप्त हो गए थे. यहां वर्ष 1998 तक गौर का अस्तित्व स्थानीय रूप से समाप्त हो चुका था.