हैदराबाद के एक IT फ्रेशर ने 12 घंटे काम करने के बाद लॉगआउट किया तो सीनियर ने उसे फटकार लगा दी. इसके बाद कर्मचारी ने चैट में अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद लोग वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस कर रहे हैं. इस पूरी घटना के स्क्रीनशॉट कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया.