धनतेरस और दीपावली पर शहरवासियों को बिजली संकट से बचाने के लिए केस्को ने नेटवर्क सुधार अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जर्जर पोल, ढीले तार और कमजोर लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बुधवार को विशेष अभियान चलाकर 40 जर्जर बिजली पोल बदले गए।केस्को की तकनीकी टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक हजार नए स्पेसर भी लगाए। इससे एलटी लाइनों के तार.