अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर न्याय की मांग को लेकर किए गए मौन प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के बीच अंकिता की मां सोनी देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे उसके माता-पिता को बुधवार शाम राजघाट पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।