नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदेश महासचिव रोहित राजौरिया ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की बात कही। अन्य पदाधिकारियों ने भी कारण जाने बिना कार्रवाई पर आपत्ति जताई।