अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने की तैयारी, सीएमओ ने परखी हकीकत. मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिशिर पुरी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के पटलों, ओपीडी, वार्ड, दवा स्टोर और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण में शिशिर पुरी ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम अगले सप्ताह झांसी जनपद आएगी। यह टीम किसी भी अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है। स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त.