जनगणना में लगाई गई ड्यूटी कटवाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में कर्मचारी विकास भवन पहुंच रहे हैं। कोई खुद की तो कोई बच्चे की बीमारी का हवाला देकर जनगणना ड्यूटी से छूट देने की मांग कर रहा है। कई पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला भी दे रहे हैं। जनगणना के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विकास भवन पहुंच रहे कर्मचारी अधिकारियों से गुहार लगा रहे.