सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 1 से 15 नवंबर तक पखवाड़े भर चलने वाले शिल्प उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वंचित और आकांक्षी समुदायों के कारीगरों को अपने पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन व विपणन का साझा मंच मिलेगा। पहली बार दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से भारत ट्यूलिप और पर्पल फेस्ट के करीब 150 स्टॉल भी लगाए जाएंगे।