राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में चोर ने पहले भगवान की परिक्रमा कर धोक लगाई, फिर करीब 2 लाख रुपये के चांदी के आभूषण चुरा लिए। मांडल थाने से 50 फीट दूरी पर हुई यह चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।