Balrampur News: धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।, Balrampur.