राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात बाधित करने व हुड़दंग मचाने के आरोप में सीआईए कलायत पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित जमानत पर छूटे एक युवक को लेने करनाल जेल गए थे और वापसी में उन्होंने पांच काली गाड़ियों से उत्पात मचाया, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।