त्योहारों में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन. रांची समेत कई जिलों में जांच तेज, 25 दुकानदारों पर जुर्माना. जानें पूरी कार्रवाई. रांची: त्योहारी सीजन में मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए झारखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है. लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है.