Ranchi News: झारखंड सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच प्रमुख स्थानों पर निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। रांची के जैप-10 में 225 बेड का बैरक, आदित्यपुर में 16 आवासीय यूनिट और जमशेदपुर के श्यामसुंदरपुर में समेकित महिला थाना बनेगा। साहिबगंज के बोरियो में संयुक्त सीआई ऑफिस सह रेसिडेंस और चाईबासा के जराईकेला थाना परिसर में 50 बेड का बैरक बनाया जाएगा।, Ranchi Hindi News.