दरभंगा में 5 नवंबर को होने वाली एनडीए की "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" पदयात्रा की सफलता पर भाजपा की बैठक हुई. कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क की अपील. दरभंगा: आगामी पांच नवंबर को पोलो मैदान से जीएन गंज चौक तक आयोजित होने वाली एनडीए की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा की सफलता को लेकर सांसद गोपालजी ठाकुर के आवास पर मंगलवार को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की बैठक हुई.