श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़. 2.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार. जमशेदपुर: परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है.