पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित लवली हेरिटेज स्कूल में 9 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा की अचानक मौत हो गई. क्लासरूम में तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल के शिक्षक उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह दर्दनाक घटना पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र स्थित लवली हेरिटेज स्कूल की है.