अग्निवीरों के भविष्य को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला! सरकार ने 75% अग्निवीरों के लिए 2 वर्ष की अतिरिक्त सेवा अवधि (Second Tour of Duty) को मंजूरी दी है. इसके तहत 4 वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को 2 वर्ष और सेवा का अवसर मिलेगा. पहले अग्निवीर 4 साल सेना में सेवा करते थे. इनमें से 25% को नियमित (Permanent) सेवा में शामिल किया जा सकता था.