मुजफ्फरपुर के छोटे और सीमांत किसानों को अब महंगे कृषि यंत्र खरीदने की मजबूरी नहीं होगी। जिले में कृषि यंत्र बैंक और कस्टम हायरिंग सेंटर खुलने से वे रियायती दरों पर आधुनिक उपकरण किराए पर ले सकेंगे। इससे किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर जैसे उपकरण आसानी से मिलेंगे और खेती की लागत भी कम होगी, साथ ही 1461 किसानों को अनुदान पर यंत्र खरीदने की अनुमति मिली है।