Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आइसा की जिला संयोजन कमेटी की बैठक में ‘स्कूल ठीक करो-शिक्षा सुधारो’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन के नेताओं ने कहा कि शिक्षा आम विद्यार्थियों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दों पर संगठन मजबूत करने और जिले में आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षा को समानता और लोकतांत्रिक चेतना का आधार बताया गया।