गिद्दी में इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल लंदन के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रारूप पर बनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 1962 से हो रही यह पूजा लाखों के बजट और भव्यता के साथ कोयलांचल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, जिसमें पतरातू का मीना बाजार भी आकर्षण का केंद्र होगा।