रायगढ़ जिले की पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में वाहन चोर गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों से 10 बाइक बरामद की हैं। नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूंजीपथरा और लैलूंगा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश किया है।