मेरठ कमिश्नरी गेट पर किसानों ने तान दिया तंबू; सड़क पर राकेश टिकैत का संग्राम, BKU की मांगों के बारे में जानिए. रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसानों ने महापंचायत में शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कमिश्नरी का घेराव कर दिया। किसान सड़कों पर ही बैठ गउ। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन ने शक्ति प्रदर्शन किया।