वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि यह गोली पैसेंजर के लाइसेंसी पिस्टल से चली है। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। वाराणसी: यूपी के वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक गोली चलने से 2 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास पिस्टल और मैगजीन थी।