नवादा में 1 साल से सड़क पर नाली का पानी बह रहा. गड्ढों में गिरकर लोग घायल. छठ से पहले समस्या दूर करने की मांग. नवादा के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के कौआकोल बस स्टैंड के समीप सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी से स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है. करीब एक साल से बनी इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.