करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अंडरपास के शुरू होने से नोएडा, सूरजपुर, गौर सिटी और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर आने-जाने वालों का सफर आसान होने की उम्मीद है. दरअसल, गौड़ चौक पर अंडरपास के निर्माण कार्य की वजह से पिछले कई महीनों से लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था.