सिमडेगा पुलिस ने 18 वर्षीय लापता युवती को ओडिशा के राजगांगपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा. बेटी की वापसी से परिवार में खुशी. सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 18 वर्षीय युवती को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. बेटी की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया.