रिटेलर ही नहीं होलसेलर भी ड्राईफ्रूट्स के दाम बढ़ने से परेशान हैं. पेश है प्रियांक शर्मा की रिपोर्ट. 6 Min Read अजमेर: दीपावली आते ही घरों में मिठास और मेवों की खुशबू घुल जाती है, लेकिन इस बार यह खुशबू जेब पर भारी पड़ रही है. अजमेर के बाजारों में ड्राईफ्रूट सजे हैं, काजू-किशमिश-बादाम के ढेर लगे हैं, ग्राहक आ रहे हैं, भाव पूछ रहे हैं और आधा लेकर लौट रहे हैं.