एफ.टी.आई.आर. तकनीक से लैस यह प्रयोगशाला मौके पर ही दूध के 24 मानकों की जांच कर किसानों को सही भुगतान और उपभोक्ताओं को शुद्धता सुनिश्चित करेगी। दूध में मिलावट पर शिकंजा कसने और दुग्ध गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए जयपुर डेयरी ने आधुनिक तकनीक से लैस सरस चल (मोबाइल) प्रयोगशाला शुरू की है। यह मोबाइल लैब अब सीधे ग्रामीण क्षेत्रों की दुग्ध सहकारी समितियों तक पहुंचकर मौके.