4 नवंबर को नवादा में 'माई भारत' द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम. अपने मताधिकार को जानें और सांसद के सामने विचार रखने का विशेष अवसर. नवादा में युवाओं को मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 4 नवंबर 2026 को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत, नवादा की ओर से यह आयोजन न्यू मगध आईटीआई परिसर में होगा.