दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में करीब 7,000 किलो खराब मावा नष्ट किया गया। जांच के लिए लिए गए 44 नमूनों में से 35 मानकों पर खरे नहीं उतरे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। दिल्ली के सभी जिलों में मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य इकाइयों की निगरानी.