दिवाली से पहले भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। न्यू मार्केट समेत कई बाजारों में कचरा नहीं उठने. दीपावली की तैयारियों के बीच राजधानी भोपाल में सफाई व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। वेतन बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बुधवार को काम बंद कर दिया। हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों और बाजारों में दिखाई देने लगा है।