दिल्ली हाई कोर्ट निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के खिलाफ वकीलों को धमकी देने के मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में एसीपी पर कार्रवाई और अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की गई है। दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ सहित कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं को धमकी देने व सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।