Amar Ujala. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए एक विवादित वीडियो पोस्ट को लेकर राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।