लखनऊ। गोखले मार्ग स्थित शालीमार इम्पीरियल में इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से हस्तनिर्मित कलाकृतियों और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। शैलजा भार्गव की ‘शैलजा क्रिएशन’ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट की अध्यक्ष रीता भार्गव ने किया।प्रदर्शनी में मिट्टी से बनी लक्ष्मी, गणेश, हनुमान और कुबेर की प्रतिमाओं के साथ शुभ-लाभ व चरण आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान बांधनवार प्रतियोगिता भी हुई.