लखनऊ। इस दिवाली घरों की सजावट में रोशनी के नए रंग और डिजाइन देखने को मिलेंगे। बाजार में पारंपरिक रंग-बिरंगी झालरों के साथ डायमंड कट, स्नोबॉल, पिक्सल और लीफ डिजाइन की एलईडी लाइटें आकर्षण बढ़ा रही हैं। सबसे खास मोबाइल से संचालित होने वाली स्मार्ट नियॉन लाइटें हैं, जिनमें ग्राहक अपनी पसंद के रंग और लाइटिंग मोड चुन सकते हैं। नाका हिंडोला और लाटूश रोड के बिजली बाजार में इनकी कई वैरायटी.