झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड धनबाद में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 14.97 लाख रुपये खर्च करेगा. जानिए कहां होंगे सुधार के काम. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) धनबाद में अपनी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 14.97 लाख रुपये खर्च करेगा. इसके तहत गोविंदपुर, चंदनकियारी और हीरापुर में तीन अलग-अलग निर्माण और मरम्मत कार्य कराये जायेंगे.