करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. वाराणसी/हमीरपुर: काशी में अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने परंपरागत रीति रिवाज और श्रद्धा के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया. विवाहित महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना को लेकर यह व्रत करती हैं. काशी में करवा चौथ की धूम रही.