सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मथुरा की मंडियों में ताजी हरी सब्जियों की बंपर आवक हुई है, जिससे उनकी कीमतें काफी गिर गई हैं। फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर और धनिया जैसी कई सब्जियां अब बजट में उपलब्ध हैं, हालांकि गाजर अभी भी महंगी है। सर्द मौसम सेहत के लिए अच्छा रहता है। इस मौसम में ताजा हरी सब्जियां भी बहुतायत में उपलब्ध रहती हैं। कीमतें भी बजट के अनुरूप ही रहती हैं।