मथुरा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और दिसंबर में प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इसके लिए आठ हजार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों के अनुसार, जनगणना के दूसरे चरण में मकानों की स्थिति, परिवार की संख्या और आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारियां जुटाई जाएंगी। स्वगणना के दौरान भवन स्वामी को निर्धारित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने भवन.