पूर्व डीजीपी आर. श्रीलेखा ने तिरुअनंतपुरम नगर निगम के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे भाजपा के सामने राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। तिरुअनंतपुरम नगर निगम में भाजपा के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। पूर्व डीजीपी और शास्तमंगलम की पार्षद आर. श्रीलेखा ने मेयर वीवी राजेश को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।