जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपकर वीडियो बनाने तथा उसे सोशल मीडिया पर साझा करने.