उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और सपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा शासनकाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा सरकार यूपी में अगले 30 साल तक टिकी रहेगी। मौर्य ने सपा को 'रामद्रोही' पार्टी बताते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में जनता उनकी साइकिल पंचर कर देगी और मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाने पर अखिलेश की बौखलाहट पर भी टिप्पणी.