कांठ में हरिद्वार मार्ग पर जाम की समस्या से जूझे लोग. सड़क पर पसरी अव्यवस्थाओं के कारण कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पूरा दिन जाम की स्थिति रहती है। इसके कारण प्रतिदिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। अव्यवस्थाएं दूर नहीं होने से समस्या बढ़ गई है।मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांठ नगर से बीच से होकर गुजर रहा है। इस मार्ग पर पूरा दिन वाहनों का आवागमन होता है।